सद्गुरु जग्गी वासुदेव 17 घंटे की यात्रा कर वोट डालने अमेरिका से पहुंचे कोयंबटूर

सद्गुरु के तौर पर लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव ने लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के मतदान में 18 अप्रैल को वोट डालने के लिए 17 घंटे की यात्रा कर अमेरिका से तमिलनाडु के कोयंबटूर पहुंचे। सद्गुरु ने ट्विवटर पर लिखा, यह तय करने का विशेषाधिकार है कि देश के शासन का संचालन कौन करेगा, यह बेकार नहीं जाना चाहिए। मैं देश के भविष्य का फैसला करने के लिए प्रत्येक युवा को यह जिम्मेदारी लेने की अपील करता हूं।

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, इस समय हम देश की उम्र के साथ हैं। स्पष्ट कहना  है कि वोट करने से दूर रहना कोई रास्ता नहीं है। हम सभी की भलाई के लिए दीर्घकालिक समाधान चाहते हैं।

https://twitter.com/SadhguruJV/status/1118761926308188160

प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु ने अपने दर्शन को बताने के लिए विज्ञान का उपयोग करते हैं और युवाओं सकारात्मक तरीके से प्रेरित करने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हैं। ईशा फाउंडेशन में उनके भक्त और अनुयायियों की टीम चलती है। चुनाव शुरू होने से पहले अप्रैल में उनके संदेश को प्रसारित किया था।

ईशा फाउंडेशन ने ट्वीट किया, सद्गुरु से एक छात्र ने चुनाव में कम वोटिंग होने का सवाल पूछा तब उन्होंने कहा कि वोट डालना प्रत्येक नागरिक की मौलिक जवाबदेही है। सद्गुरू आध्यात्मिकता को लेकर बहस में शामिल होने के लिए दुनिया भर में यात्रा करते रहते हैं।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण में तमिलनाडु की सभी 39 में से 38 लोकसभा सीटों के साथ राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इसके अलावा बिहार की 40 में से पांच, जम्मू कश्मीर की छह में से दो, उत्तर प्रदेश की 80 में से आठ, कर्नाटक की 28 में से 14, महाराष्ट्र की 48 में से 10 और पश्चिम बंगाल की 42 में से तीन सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में असम और ओडिशा की 5-5 सीटों पर भी मतदान हो रहा है।