मुंबई। पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहा है। इसके मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में इसके रोकथाम के लिए देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस लॉकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी थम सी गई है। अमीर से लेकर गरीब हर कोई घर में बैठा हुआ। इस लॉकडाउन का असर गरीब पर अधिक पड़ा है, जिनकी मदद के लिए हर कोई आगे आ रहा है। इन्हीं में से एक है बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान।
https://www.instagram.com/tv/B_uyQapFeCQ/?utm_source=ig_embed
सलमान खान लॉकडाउन के कारण इन दिनों अपने फार्म हाउस में रह रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सलमान खान लोगों की मदद करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सलमान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खाने का सामान बैलगाड़ी, ट्रक और छोटे टेम्पो में भरकर बांटने के लिए भेजते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आ रही हैं। इन दोनों के अलावा इस काम में सलमान का साथ उनके परिवार के लोग ने भी दिया है।
वीडियो में सलमान के साथ बाकी लोग चेन बनाकर सामान को वाहनों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस वीडि कोयो खुद सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए सल्लू ने लिखा, “आप सभी के योगदान का धन्यवाद, सभी का धन्यवाद।”