जाने-माने शेफ संजीव कपूर ने एक ब्रेकफास्ट डिश का वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। इस डिश का नाम है ‘एग्स केजरीवाल’। इस डिश को लेकर ट्विटर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग इस डिश को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर अनु ने शनिवार को पोस्ट हुई रेसिपी के बारे में चिंता जताते हुए पूछा, ‘एग्स ‘केजरीवाल’ ..खांसी तो नहीं आएगी इसे खाकर। या फिर धरना मोर्चा अनशन से पहले खाना चाहिए?’
एक अन्य यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ऑड दिनों पर मैं व्हाइट ब्रेड खाऊंगा और ईवन डेज पर में इसे ब्राउन ब्रेड के साथ खाऊंगा।’ वहीं एक यूजर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अपने नाम का इस्तेमाल करने की कीमत ले सकते हैं।’ ट्विटर यूजर्स ने कहा कि आप के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा जिन्हें पार्टी से निलंबित किया जा चुका है, उन्हें नाश्ते में एग्स केजरीवाल लेना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा, संजीव, मुलायम चिकन ..ममता फिश करी..का बेसब्री से इंतजार है।
Eggs Kejriwal – A unique take on eggs, making the perfect breakfast. #SKRecipes pic.twitter.com/xn3ePkc9Pa
— Sanjeev Kapoor (@SanjeevKapoor) March 9, 2019
यदि आपको लगता है कि इसका ताल्लुक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से है तो आप गलत है। एग्स केजरीवाल’ दुनियाभर के रेस्तरांओं में एक लोकप्रिय डिश है।एग्ज केजरीवाल लगभग 4 दशक से ज्यादा पुरानी डिश है। 1960 में इसे मुंबई में देवी प्रसाद केजरीवाल द्वारा तैयार किया गया था।