सुशांत सिंह केस में दूसरी गिरफ्तारी…घर में काम करने वाले दीपेश सावंत गिरफ्तार

सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक और गिरफ्तारी की है. NCB ने ड्रग्स के मामले में सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया है. इससे पहले शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को NCB ने गिरफ्तार किया था.

वहीं रिया चक्रवर्ती रविवार को NCB के सामने  पेश होंगी. NCB के अधिकारी मुथा अशोक जैन ने बताया कि रिया और शोविक का सामना दीपेश से करवाया जाएगा.