आत्मनिर्भर अभियान : CAPF कैंटीन में बिकेंगे सिर्फ स्वदेशी उत्पाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 01 जून 2020 से देशभर की सभी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस की कैंटीनों पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी। यानी अब कैंटीन में सिर्फ वही प्रोडक्ट्स मिलेंगे जो भारत में बने हों। इससे लगभग 10 लाख CAPF कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर सकेंगे।