शोभा डे ने एंडगेम को बताया अब तक की सबसे बोरिंग फिल्म, सोशल मीडिया पर लोगों ने कर दिया ट्रोल

हॉलीवुड की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने हर किसी का दिल जीत लिया है। रिलीज के पहले दिन से हॉलीवुड की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने हर किसी का दिल जीत लिया है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की है। इस फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज इस कदर तक बढ़ गया है कि उनके आम जनजीवन पर इसका असर दिखने लगा है। ऐसी कई खबरें मीडिया में भी सामने आई जो चौंका देती है। हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई और वे इसकी आलोचना कर रहे हैं।

हम बात कर रहे हैं लेखिका और उपन्यासकार शोभा डे की। ये फिल्म लगता है उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आई और इसलिए उन्होंने इस बोरिंग और बकवास फिल्म बता दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये अभी तक की सबसे बोरिंग फिल्मों में से एक है। बस फिर क्या था इस पर एंडगेम प्रेमी कहां चुप रहने वाले थे, ट्रोलर्स ने फौरन अपने निशान पर ले लिया।

बता दें कि एंडगेम को भारत में चार भाषाओं में रिलीज किया गया है ये फिल्मों लोगों को इतनी पसंद आई कि चीन में इसने रिलीज के पहले दिन ही 700 से ज्यादा करोड़ की कमाई कर ली थी औऱ भारत की बात करें को भारतीय सिनेमाघरों में फिल्म ने एक हफ्ते में ही 260 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली।

बहरहाल जानते हैं शोभा डे ने क्या कहा था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- उन्होंने लिखा- एवेंजर्स: एंडगेम इसे कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए। एवेंजर्स प्रेमियों के साथ करोडों का मजाक। अब तक की सबसे बोरिंग फिल्म..

उनके इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। किसी ने लिखा है कि कभी तो आप कुछ बोल दिया करो जो आपको शोभा दे। किसी ने लिखा इस उम्र में लोग सठिया जाते हैं। ऐसे ही लोगों ने कई अलग अलग प्रकार के कमेंट्स किए हैं।