जन्मदिन पर स्मृति ईरानी ने शेयर की यह खूबसूरत तस्वीर, लिखा- बेटी बड़ी हो गई

नई दिल्ली : केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं। स्मृति अपने ट्वीटस और चुटकीले अंदाज के कारण सोशल मीडिया की स्टार बनी हुई हैं। वो ट्वीटर और इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट के जरिए फोलोवर्स को अपने जीवन से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। अगर आप स्मृति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नज़र डालेंगे तो उनकी कई नई और पुरानी तस्वीरें नजर आएंगी। बीते दिन 23 मार्च, को उन्होंने अपना 43वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ काफी समय बिताया और इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की।

इंस्टाग्राम पर उनके करीब 4 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपनी बेटी जोइश ईरानी के गले लगी हुई हैं। उस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन का वह हग जो आपको याद दिलाता है कि मेरी बच्ची बड़ी हो गई है’।

https://www.instagram.com/p/BvXCS9ogPOR/?utm_source=ig_web_copy_link

इस पोस्ट के शेयर होते ही स्मृति के ट्वीटर अकाउंट पर संदेशों की बाढ़ आ गई। उनके फोलोवर्स ने उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं देनी शुरु कर दी। एक इंस्टाग्राम युजर नेहा ने बीजेपी मंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘दुआ है कामयाबी के हर शिखर पर आपका नाम होगा, कदम कदम पर दुनिया का सलाम होगा, हिम्मत से हर मुश्किलों का सामना करना, बस दुआ है हमारी वक़्त भी एक दिन आपका गुलाम होगा, जन्मदिन मुबारक स्मृति ईरानी जी’।

वहीं एक अन्य इंस्टाग्राम युजर कौस्तभ ने लिखा, ‘मैडम, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई और अमेठी के लिए शुभकामनाएं। गौरतलब है कि स्मृति ईरानी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ती नजर आएंगी और फिलहाल वो अपने चुनावी प्रचार में जुटी हुई । आगामी लोकसभा चुनाव में स्मृति के सामने राहुल गांधी की चुनौती होगी और ऐसे में ये देखना दिसचस्प होगा कि अमेठी वासी स्मृति के लिए कितना प्यार दिखाते हैं।