गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल के निर्देश, अलग से बनाया जाएगा क्वारेंटाइन सेंटर

गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल के निर्देश, अलग से बनाया जाएगा क्वारेंटाइन सेंटर
गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल के निर्देश, अलग से बनाया जाएगा क्वारेंटाइन सेंटर

रायगढ़: नवजात की कोरोना से मौत के बाद स्वास्थ्यकर्मी बेहद सावधानी बरतते नज़र आ रहे हैं. कोविड-19 के संकट के बीच संक्रमितों की बढती संख्या देखते हुए प्रदेश सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष देखभाल के निर्देश दिए है. सीएमएचओ ने सभी बीएमओ और ब्लाक स्तरीय अफसरों के लिए निर्देश जारी किए हैं. निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं को भर्ती कर विशेष देखभाल और उनके प्रसव की व्यवस्था कराई जा रही है.

कोरोना संक्रमण का खतरा गर्भवती महिलाओं में ज्यादा होता है। डब्ल्यूएचओ ने भी गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए थे. कुछ क्वारेंटाइन सेंटरों में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य खराब होने तथा नवजात के खतरों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. सीएमएचओ डॉ. एसएन केशरी ने बताया कि “गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से क्वारेंटाइन सेंटर बनाए जाएंगे, इसके लिए शनिवार को सभी बीएमओ को निर्देश जारी किए गए हैं. उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में क्वारेंटाइन सेंटर को चिंहित करने के लिए कहा गया है. इन्हीं क्वारेंटाइन सेंटर में गर्भवती महिलाओं को रखा जाएगा, प्रसव की व्यवस्था भी अलग से कराई जाएगी. नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल करनी है. जिन ब्लाकों में अलग से क्वारेंटाइन सेंटर बनाए जाने की व्यवस्था नहीं होग वहां पहले से बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में ही एक कक्ष अलग से निर्धारित किया जाएगा. जिसमें गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल और उनकी देखभाल के लिए अलग से स्टाफ लगाया जाएगा.