शोपियां : आतंकी मंसूबों पर प्रहार, 4 आतंकी ढेर, 24 घंटे में 9 मरे

शोपियां : आतंकी मंसूबों पर प्रहार, 4 आतंकी ढेर, 24 घंटे में 9 मरे
शोपियां : आतंकी मंसूबों पर प्रहार, 4 आतंकी ढेर, 24 घंटे में 9 मरे

श्रीनगर : आतंकियों के नापाक मंसूबों पर सुरक्षाबलों का प्रहार लगातार जारी है. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में पिंजोरा इलाके में सुरक्षा बलों ने सोमवार को एनकाउंटर में 4 आतंकियों को ढेर कर दिया. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को पिंजोरा में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिला था. इसके बाद सोमवार सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान चार आतंकियों को मार गिराया गया है.

इससे पहले रविवार को शोपियां के ही रेबन गांव में 5 आतंकवादियों को ढेर किया गया था. एनकाउंटर में पुलवामा और कुलगाम का हिज्बुल कमांडर फारुक अहमद भट उर्फ नाली भी मारा गया. उसकी सुरक्षा बलों को काफी समय से तलाश थी. इलाके में इंटरनेट सेवा को बंद कर दी गई है और लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है. सुरक्षाबलों ने पिछले दो दिनों में 9 आतंकियों को मार गिराया है. यह सभी आतंकी शोपियां में ही मारे गए हैं.

जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने बताया, दो दिन के ऑपरेशन्स के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन के 9 आतंकी मारे गए हैं. जिनमें से तीन टॉप कमांडर लेवल के लोग हैं. पिछले दो हफ्ते के अंदर 9 बड़े ऑपरेशन हुए जिसमें कुल 22 आतंकी मारे गए जिनमें से 6 टॉप कमांडर हैं. इन 22 आतंकियों में से 18 लोग साउथ कश्मीर के तीन जिलों पुलवामा, कुलगाम, शोपियां से थे और एक अवंतीपोरा से था. जम्मू के राजौरी पुंछ एरिया में 2 ऑपरेशन हुए जिसमें 3 आतंकी घुसपैठ करते हुए मारे गए.