मुस्लिम लड़के के साथ लिव-इन में रहने से पहले, हिंदू लड़की ने हलफनामा बना कर रख दी अनोखी शर्त

गुजरात के हीरों का शहर सूरत में एक युवती ने अपनी शादी को लेकर अजीब सी शर्त रख दी है। 18 वर्षीय एक हिंदू युवती ने ओक कटारगाम पुलिस स्टेशन में हलफनामा दायर करते हुए कहा है कि वह एक मुस्लिम  युवक से शादी करने को तैयार है लेकिन एक ही शर्त पर कि वो हिंदू बनने को तैयार हो। इसके साथ ही उसने ये भी शर्त रखी है कि उसे नॉन वेज खाना भी छोड़ना होगा औऱ उसे कभी भी खाना बनाने के लिए दबाव नहीं डालेगा।

24 अप्रैल को थाने में दायर किए अपने हलफनामें में युवती ने कहा कि कुछ समय पहले उसने एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया था इसके लिए उसने लड़के के साथ एक समझौता भी किया था कि अगर वह हिंदू बन जाता है तभी वह उस लड़के से शादी करेगा।

उसने अपने हलफनामे में उस अग्रीमेंट का जिक्र भी किया है। अग्रीमेंट में लिखा गया है कि लड़के को अपने पेरेंट्स की उपस्थिति में हिंदू धर्म को अपनाना होगा। ये भी वादा लिया गया कि वह बाद में फिर कभी मुस्लिम नहीं बनेगा। उसने कहा कि वह अपने पेरेंट्स को इस बात के लिए मना चुकी है और वह लड़के से भी यही उम्मीद करती है।

उसने कोर्ट की तरफ से विस्तृत धर्मांतरण रिपोर्ट की सबूत मिलने के बाद ही वह उससे शादी कर सकती है। उसने बताया कि वह लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए तभी राजी हो सकती है जब उसके इन शर्तों को मान लिया जाए। जानकारी के मुताबिक इसके पहले लड़की के पेरेंट्स ने थाने में अपनी बेटी के लापता होनी का रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने उन दोनों की तलाश कर थाने ले आई जहां पर उसने बताया कि वह लड़के के साथ नहीं गई थी बल्कि अपने एक दोस्त के घर में रुकी हुई थी। अपने बयान में लड़की ने बताया कि 11 मार्च को उसने लड़के के साथ मिलकर मैरिज के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाय किया था।

लेकिन बाद में उसने कहा कि अगर उसकी शर्तों को माना नहीं जाता है तो वह शादी नहीं करेगी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने लड़की के द्वारा तैयार किया गया एफिडेविट बरामद कर लिया है।