सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा…देश में 62 प्रतिशत महिलाएं फोन में कर रही ये काम

 

नई दिल्ली। भारत में स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रही महिलाओं को लेकर एक सर्वे किया गया जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। वर्तमान में स्मार्टफोन जीवन का एक बेहद जरूरी हिस्सा बन गया है। बता दें कि भारत में 24 प्रतिशत लोगों के पास स्मार्टफोन है जिनमें से 15 फीसदी महिलाएं स्मार्टफोन का उपयोग करती हैं। हाल के एक अध्ययन में पाया गया कि भारत में 19 फीसदी महिलाएं डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करती हैं, जबकि 62 प्रतिशत सक्सटिंग करती हैं।
बता दें कि वैश्विक स्तर पर डेटिंग ऐप इस्तेमाल करने वाली महिलाओं की संख्या 21 फीसदी है लेकिन भारत में सबसे अधिक महिलाएं इन ऐप्स का उपयोग करती हैं। सर्वे में पाया गया कि हुकअप के लिए एक साथी खोजने, लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप और शॉर्ट टर्म रिलेशनशिप की तालश में 19 प्रतिशत भारतीय महिलाएं स्मार्टफोन ऐप्लिकेशन का उपयोग करती हैं। जबकि लगभग 62 फीसदी देसी महिलाएं सेक्सटिंग में संलग्न हैं।
‘मोबाइल सेक्स-टेक ऐप्स’ नाम से किए गए सर्वे को पीएलओएस वन पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। यह सर्वे उन देशों पर आधारित है जहां सबसे अधिक जनसंख्या है। सर्वे के लिए डेटा को एक गुप्त सोर्स के एकत्रित किया गया है। अध्ययन के मुताबिक भारत में सेक्सटिंग करने वाली 62 फीसदी महिलाएं अपने स्मार्टफोन से सेक्सी चैट, पिक्चर्स, वीडियो आदि भेजा करती हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सर्वे में 191 देशों की महिलाओं को शामिल किया गया था, इस सर्वे में कुल 1,30, 885 महिलाओं के जवाबों को शामिल किया गया है। भारत की तरफ से इस सर्वे में 23,093 महिलाओं ने भाग लिया था। महिलाओं से सभी सवाल ऑनलाइन ही पूछे गए थे। सर्वे में कहा गया है कि भारत में 18 साल से लेकर 54 साल के बीच की 19 प्रतिशत महिलाएं फोन का इस्तेमाल पार्टनर खोजने के लिए करती हैं।
इनमें ज्यादा संख्या 21 से 24 साल की महिलाओं की है। वहीं पार्टनर खोजने वाली 29 फीसदी महिलाएं सिर्फ एंजॉयमेंट के लिए साथी की तलाश करती हैं। इसके अलावा 44 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं जो सिर्फ कुछ समय के लिए डेटिंग पार्टनर की तलाश करती हैं जबकि 37 फीसदी लंबे समय तक रिलेशन रखना चाहती हैं। भारत की कुल 23,093 महिलाओं में से 62% ने कहा कि वो फोन पर सेक्सटिंग करती हैं।
क्या है सेक्सटिंग?बता दें कि अपने किसी भरोसेमंद पार्टनर के साथ निजी चैट करने को ही सेक्सटिंग कहा जाता है। लोग अब चैटिंग के दौरान ही पार्टनर संग किंकी होने के नए-नए तरीके खोजते हैं। सेक्सटिंग पार्टनर संग अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने का बेहतरीन जरिया हो सकता है। किनसे इंस्टीट्यूट के शोध निदेशक एसोसिएट लेखक अमांडा गेसलमैन ने कहा, ‘यह पहला अध्ययन है जो हमें दुनिया भर में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के यौन जीवन में प्रौद्योगिकी के उपयोग के बारे में जानकारी देने में सक्षम है।’