विदेश मंत्री सुषमा स्वराज टि्वटर पर खूब सक्रिय रहती हैं। सिर्फ एक ट्वीट के बलबूते कई बार वह विदेशों में रह रहे भारतीय प्रवासियों को मदद मुहैया करा चुकी हैं। वह एक बार फिर इसी तरह की सक्रियता को लेकर सुर्खियों में हैं। सुषमा को ट्विटर पर एक यूजर ने अपने पासपोर्ट में देरी को लेकर भला-बुरा कहा तो इसका जवाब भी उन्होंने बेहद शालीनता से देते हुए यूजर को उनका काम हो जाने का भरोसा दिलाया।
सोशल मीडिया पर विदेश मंत्री को ट्विटर पर बुरा-भला कहते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘आप चौकीदार नहीं, बल्कि एक उपेक्षित मंत्री हैं, जो अपने हित के लिए फर्जी लोकप्रियता और पेड न्यूज का इस्तेमाल करती हैं। सच्चाई यह है कि मैं एक आम आदमी हूं और बस 34,000 रुपये कमाता हूं। मैंने एक बड़ा अवसर पासपोर्ट में देरी के कारण खो दिया। मुझे आज भी अपने पासपोर्ट और आपके जवाब का इंतजार है।’
Thanks for your compliments. My office will get in touch with you today and help you get the Passport. https://t.co/4GT2enfEcG
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) April 1, 2019
यह ट्वीट निरंजन नाम के एक टि्वटर यूजर ने किया था। इससे पहले उन्होंने सुषमा स्वराज, पीएमओ, पासपोर्ट सेवा को टैग करते हुए अपने एक ट्वीट में कहा था कि मोदी सरकार के कार्यकाल में कुछ भी नहीं बदला है और उन्हें अब भी पासपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर विदेश मंत्री को खरी-खोटी भी सुनाई और नाम के आगे चौकीदार लगाने पर भी निशाना साधा।
Brother I cannot help you in matters of a Refrigerator. I am very busy with human beings in distress. https://t.co/cpC5cWBPcz
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 13, 2016
उन्होंने जवाब देते हुए लिखा था, ‘भाई, मैं रेफ्रिजरेटर के मामले में आपकी कोई मदद नहीं कर सकती। मैं संकटग्रस्त लोगों की सेवा में बहुत व्यस्त हूं।’ ट्विटर पर उनका यह जवाब सुर्खियों में रहा था तो फ्रिज को लेकर विदेश मंत्री से शिकायत करने वाले शख्स की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जकर खिंचाई भी हुई थी, जिसके बाद उसने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था।