राहुल कुमार तिवारी पुत्र राकेश तिवारी निवासी भरथापुर मजरे महूआलखन थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ने दिनांक 15.10.2021 को थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि दिनांक 30.09.2021 की रात्रि में डीसीएम नं0 यूपी 32 एनएन 9526 लखनऊ से फ्लिपकार्ट कंपनी से सामान लोड करके बांसी जिला सिद्धार्थनगर के लिए जा रहा था कि कमता पर दो व्यक्ति लिफ्ट लेकर गाड़ी में बैठ गये। इन व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकी देकर मेरा मोबाइल व 8400/-रुपये ले लिए एवं 20 हजार रुपये की और मांग की। जनपद बाराबंकी के विशाल मेगा मार्ट के पास रात्रि में एटीएम से पैसे निकालने के बहाने मै जान बचाकर भाग गया। जो लोग मेरी गाड़ी पर बैठे थे वो लोग आपस में जावेद व छोटू नाम ले रहे थे। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 790/2021 धारा 386 भादवि पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक-18.10.2021 को स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा विवेचना/साक्ष्य संकलन के आधार पर दो अभियुक्तों मोहम्मद जावेद पुत्र अतीक अहमद व छोटू उर्फ मोo सुहैल पुत्र मोo गुलफाम निवासीगण शहावपुर थाना मसौली को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से एक मोबाइल फोन व 2130/-रुपये बरामद हुए। मुकदमा उपरोक्त में धारा 392/411 भादवि की बढोत्तरी की गयी। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम रही।
पुलिस टीम
थाना कोतवाली नगर-
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अमर सिंह ,उ0नि0 प्रफुल्ल कुमार, उ0नि0 देवेन्द्र कुमार मिश्रा, का0 अश्वनी सिंह, का0 सावन कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
स्वाट/सर्विलांस टीम-
प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम अनिल कुमार पाण्डेय मय टीम।