दिल्ली : CM Arvind Kejriwal का होगा Covid 19 टेस्ट !

सीएम केजरीवाल को दिखे कोरोना के लक्षण, खुद को किया क्वरेंटाइन

नई दिल्ली: दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार से अस्वस्थ महसूस कर रहें थे. जिसके बाद उन्होंने खुद को सेल्फ क्वरेंटाइन कर लिया है. दरअसल रविवार से सीएम केजरीवाल को हलके बुखार के साथ गले में खराश की तकलीफ थी. आशंका जताई जा रही है की केजरीवाल कोरोना संक्रमित हैं. कोरोना के लक्षणों की शिकायत के कारण अब उनको कोरोना की जांच करानी होंगी. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को केजरीवाल का कोरोना टेस्‍ट होना है. वहीँ सावधानी बरतते हुए सीएम की कल दोपहर से सारी मीटिंग रद्द कर दी गई है और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है.

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया है कि मुख्यमंत्री को कल से थोड़ा बुखार और गले में दर्द व खराश की समस्या बनी हुई थी. डॉक्टर ने सलाह दी है कि वह अपना कोरोना टेस्ट कराए जिसके बाद से उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर रखा है.

वहीँ भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि “मैंने हनुमान जी से केजरीवाल जी को स्वस्थ रखने की प्रार्थना की है. वो स्वस्थ रहें और दिल्ली को स्वस्थ रखने में अपनी जो भूमिका है, उसका निर्वाह करें. दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवालों का इलाज, इस तरह इंसानियत को शर्मसार करने वाला निर्णय दिल्ली को नहीं लेना चाहिए था”

बता दें इससे पहले भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट के एक मंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएम समेत 3 मंत्रियों को सेल्फ क्वारेंटाइन में रखा गया है. फिलहाल राज्य के मुख्यमंत्री के आइसोलेशन में जाने का यह दूसरा मामला सामने आया है.