चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन टेक्नो कैमॉन आई4 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी तीन रियर कैमरा ऑ
टेक्नो कैमॉन आई4 स्मार्टफोन पर आपको एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलता है। ये रिप्लेसमेंट स्मार्टफोन खरीदने के 6 महीने अंदर मिलेगा। वहीं 100 दिन के अंदर स्मार्टफोन की फ्री रिप्लेसमेंट गारंटी दी गई है। स्मार्टफोन विभिन्न स्टोर के माध्यम से देशभर में उपलब्ध है।
Tecno Camon i4 के फीचर
डुअल सिम सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर काम करता है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। ये एक वाटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन आपको 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट में मिलता है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक ए22 और मीडियाटेक पी22 दो प्रोसेसर का विकल्प दिया गया है।
फोन 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। कुल मिलाकर आपको तीन रियर कैमरा का एक सेटअप मिलता है। वहीं फ्रंट में कंपनी ने 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इसके अतिरिक्त आपको स्मार्टफोन में 4जी वोएलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है। स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, एआई फेसअनलॉक फीचर भी मौजूद है। ये डिवाइस 3,500 एमएएच की बैटरी पर काम करता है, जिसमें रॉकेट फास्ट चार्जिंग दी गई है।
फर कर रही है, जो इस स्मार्टफोन का मुख्य फीचर है। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 9.0 पाई, फेस अनलॉक, 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले, वॉटर ड्रॉप नॉच, 3500 एमएएच की बैटरी और मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है। टेक्नो ने अपना नया स्मार्टफोन जिस कीमत पर लॉन्च किया है, ये रेडमी नोट 7 और सैमसंग गैलेक्सी एम10 को कड़ी टक्कर देगा।
Tecno Camon i4 की कीमत
टेक्नो कैमॉन आई4 स्मार्टफोन भारत में 9,599 रुपए में लॉन्च हुआ है। ये कीमत स्मार्टफोन के 2जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं स्मार्टफोन का 3 जीबी रैम 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आपको 10,599 रुपए में मिलता है। जबकि फोन का 4 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपए में मिलता है। ये स्मार्टफोन एक्वा ब्लू, शैंपेन गोल्ड, मीडनाइट ब्लैक और नेबुला ब्लैक कलर में उपलब्ध है।