Gorakhpur : ..तो इसलिए दयानंद को उतार दिया मौत के घाट

Gorakhpur : तो इसलिए दयानंद को उतार दिया मौत के घाट
Gorakhpur : तो इसलिए दयानंद को उतार दिया मौत के घाट

गोरखपुर। जनपद के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता पाई। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मुखबिर की सूचना पर सहजनवा स्टेशन थाना सहजनवा क्षेत्र से हत्यारोपी अभियुक्त अजय प्रताप सिंह, विशाल सिंह उर्फ गोलू सिंह,विजय प्रताप सिंह उर्फ संतोष सिंह को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उनका जमीन को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। घटना के दिन खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने दयानंद व उसके परिवार वालों की पिटाई कर दी, जिसमें दयानंद की मौत हो गई।