
बागपत: उत्तर प्रदेश में सोमवार को बागपत जिले के खेकड़ा थाने की पुलिस को भाजपा नेता के पुत्र के हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता मिली है. मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता के पुत्र को घर पर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भिजवा दिया था. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का बुरा हाल था.
सोमवार देर शाम को क्षेत्र के बड़ागांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद भाग रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को 11 घंटों की मशक्कत के बाद हत्या कर फरार हुए बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पकड़ने में कामयाबी मिली है. इस दौरान बदमाश पुनीत उर्फ पुन्नी को पैर में गोली लगी है. फिलहाल उसे गम्भीर हालत में बागपत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस द्वारा आरोपी की क्राइम हिस्ट्री जांचने के बाद पता चला है कि पुनीत पर हत्या, लूट, गैंगस्टर जैसी धाराओं में दर्जनों केस दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है.
पुलिस के अनुसार, खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास सोमवार की देर शाम एक युवक रेशु की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसमें पुलिस द्वारा मोस्ट वांटेड की लिस्ट में मौजूद बदमाश पुनीत उर्फ पुन्नी गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल बदमाश को पुलिस टीम ने पकड़कर गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. वहीं गोली लगने से घायल बदमाश पुनीत उर्फ़ पुन्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.