
मुंबई : बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा आज यानि 2 जून को अपना 33वां जन्म दिन मना रही हैं। बिहार के पटना में जन्मीं सोनाक्षी के शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के एक बेहतरीन अभिनेता हैं माँ पूनम सिन्हा 1968 में मिस यंग इंडिया की विजेता भी रह चुकी हैं।
2 जून 1987 को मुंबई में जन्मी सोनाक्षी ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक दिन एक्ट्रेस बन जाएंगी। सोनाक्षी ने 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी काफी मोटी थीं और उनका वजन 90 किलो था। यही वजह थी कि सोनाक्षी ने कभी नहीं सोचा था कि वो भी एक दिन एक्ट्रेस बनेंगी।
वैसे, सोनाक्षी ने 2005 में आई फिल्म ‘मेरा दिल लेके देखो’ के जरिए बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। सोनाक्षी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं, लेकिन सलमान खान के कहने पर उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने की सोची।
सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो सलमान खान की शुक्रगुजार हैं क्योंकि उन्हीं की वजह से आज वो फिल्मी दुनिया में हैं। दरअसल, सलमान ने ही उन्हें वजन कम करने और खुद पर ध्यान देने के लिए मोटिवेट किया था। इसके बाद सोनाक्षी ने अपना वजन 30 किलो तक कम किया था।
इसके बाद सोनाक्षी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सलमान खान की ही फिल्म दबंग से की। सोनाक्षी ने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से डेब्यू किया। अपनी कातिल अदाओं और शानदार एक्टिंग के चलते आज सोनाक्षी ने काफी ऊंचा मुकाम हासिल किया है। फिल्मी करियर शुरू करने के लिए सलमान खान ने सोनाक्षी की काफी मदद की थी।
अपनी फिल्मों के चलते सुर्खियों में छाई रहने वाली सोनाक्षी अपने अफेयर के चलते भी काफी सुर्खियों में छाई रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी इन दिनों बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। लेकिन इससे पहले सोनाक्षी का नाम बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह के साथ ही जुड़ चुका है। हालांकि उनकी येयह प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई।
साल 2013 में आई सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की लुटेरा के बाद से ही सोनाक्षी रणवीर के प्यार में पागल हो गई थी। दोनों को कई बार इवेंट्स पर स्पॉट किया गया था। हालांकि, दोनों ने कभी भी मीडिया के सामने इस बारे में खुलकर कोई बात नहीं की। लेकिन दोनों ही मीडिया के सामने कई बार एक-दूसरे की तारीफ करते नजर जरूर आए। कुछ वक्त साथ रहने के बाद सोनाक्षी और रणवीर अलग हो गए। काम की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही अजय देवगन की फिल्म भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगी। फिलहाल सोनाक्षी ने अपनी अदाकारी और मेहनत से बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल किया है।