क्या आप एक पालतू जानवर की तलाश में हैं जिसे आप पालना चाहते हैं ? तो अब आपको जानवरों को ढ़ूंढने के लिए जगह-जगह भटकने की जरूरत नहीं है। अब आप अपने फोन के जरिए ही किसी भी जानवर को चुन सकते हैं और पाल सकते हैं। नए लोगों से मिलने के लिए लोकप्रिय एप्लिकेशन ‘टिंडर’ ने भारत में पशु बचाव संगठनों के साथ साझेदारी की है ताकि पशु प्रेमियों के लिए उन्हें अपनाना और बढ़ावा देना आसान हो सके।
‘टिंडर’ इस समय पशु प्रेमियों की मदद कर रहा है, जो इस ऐप के जरिए अपने ‘परफेक्ट मैच’ पशु को खोज सकते हैं। ‘टिंडर’ ने भारत में छह पशु बचाव और पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) संगठनों के साथ साझेदारी की है ताकि लोगों को उन जानवरों को अपनाना और बढ़ावा देना आसान हो सके जो पशुओं से प्यार और स्नेह करते हैं। एक सर्वे में पता चला है कि भारत में 12 में से सिर्फ 1 घर में ही जानवर पाला जाता है और ‘टिंडर’ फिलहाल इस गैप को कम करने के लिए काम कर रहा है।
We've partnered with animal rescue organisations to make it easier for you to adopt & foster animals that need care. We’re reaching out to you, to help raise the woof on driving pet adoptions & donations in India. Get on Tinder & find your #PawfectMatch https://t.co/482Okq2NBh pic.twitter.com/5S6HGAR60P
— Tinder India (@Tinder_India) April 30, 2019
‘टिंडर’ कंपनी पालतू जानवरों को गोद लेने, स्वयंसेवा करने और दान करने के इच्छुक उपयोगकर्ताओं की एक रजिस्ट्री बना रही है। यह फ्रेंडिकोज एसईसीए (दिल्ली एनसीआर), वर्ल्ड फॉर ऑल एनिमल केयर एंड एडॉप्शन (मुंबई), आरईएसक्यू (पुणे), चारपॉव फाउंडेशन (दिल्ली एनसीआर), कर्मा फाउंडेशन (दिल्ली एनसीआर) और रेड पाव्स रेस्क्यू (दिल्ली एनसीआर) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर रही है।
Read the complete story here: https://t.co/ahHJHuedb4 pic.twitter.com/Pkbk5ep1XL
— Tinder India (@Tinder_India) May 8, 2019
अब देश भर के टिंडर उपयोगकर्ता इंसानों की प्रोफाइल के अलावा पालतू पशुओं की प्रोफाइल पर भी स्वाइप कर सकेंगे। दाईं ओर स्वाइप करने वाले उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल के साथ मेल खाएंगे और अपनी पसंद के पशु को चुनने के लिए एक फ़ॉर्म पर जाकर साइन इन करेंगे।