TRAI का नया प्रस्ताव, 10 की बजाय 11 अंकों का होगा मोबाइल नंबर

TRAI का नया प्रस्ताव, 10 की बजाय 11 अंकों का होगा मोबाइल नंबर
TRAI का नया प्रस्ताव, 10 की बजाय 11 अंकों का होगा मोबाइल नंबर

नई दिल्ली: मोबाइल फोन ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने मोबाइल नंबर 10 अंको की बजाए 11 अंको में बदलने का प्रस्ताव रखा है। ट्राई के निर्देश अनुसार अब मोबाइल और लैंडलाइन सर्विस के लिए ‘यूनिफाइड नंबरिंग प्लान’ को शामिल किया जायगा।

इस प्लान के तहत मोबाइल नंबर के अंकों को 10 की बजाय 11 कर देने का फैसला लिया गया है। फ़िलहाल लैंडलाइन से कॉल करते वक्त शून्य लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती लेकिन इस प्लान के लागु होने के बाद लैंडलाइन से फोन करने से पहले शुन्य लगाना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा ट्राई ने डोंगल को लेकर भी सुझाव पेश किए है जिसमें उन्होंने डोंगल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल नंबर को भी 10 अंको के बजाए 13 अंकों का करने का सुझाव दिया है। ट्राई के मुताबिक,अगर मोबाइल नंबर 11 अंकों का कर दिया जाए और पहला नंबर 9 रखा जाए, तो देश में 10 अरब मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले ऑपरेटर्स ने लैंडलाइन कनेक्शन जारी किए थे जिसकी शुरुआत 3, 5 और 6 अंक से की गई थी, फिलहाल ये नंबर सेवा में नहीं हैं। अब ट्राई ने इन बंद हुए कनेक्शन को 2 या 4 के सब-लेवल पर ले जाने की सिफारिश की है, जो मोबाइल फोन कनेक्शन के लिए ऑपरेटर्स को इन बंद हुए नंबरों को उपयोग करने की अनुमति प्रदान करेगा।