मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक किन्नर को सरकारी नौकरी मिल गई। संजना सिंह नाम कि यह महिला पहली ट्रांसजेंडर है, जिसे मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी मिली है। संजना ने कहा कि इससे आने वाले दिनों में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के लिए और बहुत से अवसर मिलेंगे। संजना को मध्य प्रदेश में सरकारी विभाग में निजी सचिव के पद पर नौकरी मिली है।
नौकरी पाने के बाद संजना ने कहा, ‘शायद हमारे समुदाय के लोग मुख्यधारा में आने के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं करते हैं। मुझे लगता है कि मेरी सफलता के बाद समाज में बदलाव आएगा।’ आरक्षण के सवाल पर जवाब देते हुए संजना ने कहा कि अन्य समुदाय को अगर आरक्षण मिल सकता है तो हमें क्यों नहीं? इसके साथ ही संजना ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही अच्छा मंच कि मैं साबित करूं कि अगर मेरे समुदाय को मौका मिले तो वो क्या कर सकता है।
Bhopal: Sanjana Singh becomes 1st transgender in Madhya Pradesh to get a govt job; appointed as Personal Secretary of Director of Madhya Pradesh Social Justice & Disabled Welfare Department. Sanjana says,"In the coming days, people of our community will get better opportunities" pic.twitter.com/bdUZL1TKT1
— ANI (@ANI) March 11, 2019
Sanjana Singh:Maybe even our community didn't make much efforts to join the mainstream.I think with this initiative,society will change..If reservation is being given to others, why not to us?..It's a good platform for me to prove what our community can do if provided opportunity pic.twitter.com/FmVc68DtsO
— ANI (@ANI) March 11, 2019
बता दें कि ट्रांसजेंडर संजना की मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय और विकलांग कल्याण विभाग में महानिदेशक के निजी सचिव के पद पर नियुक्ति मिली है। गौरतलब है कि इस साल जनवरी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रांसजेंडर अप्सरा रेड्डी को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया था।अप्सरा महिला कांग्रेस के इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली ट्रांसजेंडर हैं। वह पेशे से पत्रकार एंव समाजिक कार्यकता हैं।