सफ़ूरा जरगर की शादी और प्रेग्नेंसी की खबरें निराधार, जानें क्या है पूरा सच

नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया की पीएचडी स्कॉलर सफ़ूरा ज़रगर। इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद है। 27 साल की सफ़ूरा ज़रगर पर दिल्ली पुलिस ने एंटी टेरर एक्ट यानी अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट (UAPA) के तहत केस दर्ज किया है। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में फरवरी में हुईं हिंसा में इनका हाथ होने का आरोप है। ऐसे में उन्हें एक साजिशकर्ता के तौर पर देखा जा रहा है। इन सबके बीच ये बात सामने आई कि सफ़ूरा दो महीने से प्रेगनेंट हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वह शादीशुदा हैं ही नहीं और जब वो तिहाड़ जेल में बंद थी तब ही उनकी प्रेगनेंसी का पता चला।

बता दें कि 27 साल की जरगर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 10 अप्रैल को दिल्ली दंगों के मामले में UAPA के तहत गिरफ्तार किया था। अब उनके खिलाफ फेसबुक और ट्विटर पर मैसेज की भरमार है, कई पोस्ट में ऐसा दावा है कि उन्हें तिहाड़ जेल में मेडिकल जांच के बाद प्रेगनेंसी के बारे में पता चला। साथ ही प्रेग्नेंसी को शाहीन बाग प्रदर्शन से भी जोड़ रहे हैं और ऐसा लिख रहे हैं- ‘शाहीन बाग के विरोध के पीछे का सच’।

क्विंट हिंदी में छपी खरब के मुताबक, सफूरा के साथी कार्यकर्ता और जामिया के छात्र अजहर ने बताया है कि सफूरा जरगर के शादीशुदा न होने की बात निराधार है। अजहर ने सफूरा की शादी की तस्वीरें भी साझा की हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ,  सफूरा की फॅमिली का कहना है कि वह सफूरा को सोशल मीडिया पर बदमान करने से चिंतित है। उनके पति का कहना है कि वो देश की न्यायिक प्रणाली में भरोसा रखते हैं। जरगर के पति ने मिडिया से कहा कि मैं इन ट्रोलों का जवाब भी नहीं देना चाहता, वे वहीं करेंगे जो उन्हें करना है। उन्होंने अनुरोध किया कि उनका नाम प्रकाशित न किया जाए।