ट्रम्प ने WHO से ख़त्म किए सम्बन्ध, चीन के खिलाफ दिया बड़ा बयान

ट्रम्प ने WHO से ख़त्म किए सम्बन्ध, चीन के खिलाफ दिया बड़ा बयान
ट्रम्प ने WHO से ख़त्म किए सम्बन्ध, चीन के खिलाफ दिया बड़ा बयान

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को विश्व स्वस्थ्य संगठन (WHO) से नाराज़गी जताते हुए अपने सारे संबंद्ध तोड़ने का ऐलान किया है। ट्रम्प द्वारा प्रतिवर्ष WHO को दिए जाने वाले फण्ड को अब पब्लिक हेल्थ की ओर काम करने वाले किसी और संगठन को देनी का फैसला किया हैं।

बता दें कि ट्रम्प ने नाराज़गी जताते हुए साफ-साफ शब्दों में चीन से कहा कि उसे कोरोना वायरस के मामले में दुनिया के सवालों के जवाब देने होंगे। पिछले कई वर्षों से चीन की सरकार हमारे औद्योगिक रहस्यों को चुराने के लिए गलत तरीके से जासूसी करती आई है। उन्होंने अपने राष्ट्र के महत्वपूर्ण विश्वविद्यालय अनुसंधान को बेहतर ढंग से जारी करने की घोषणा की है। इसके साथ ही चीन के कुछ विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही हैं।

ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ और चीन को दुनियाभर में कोरोना से हुई मौतों का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, “प्रतिवर्ष 40 मिलियन डॉलर का भुगतान करने के बावजूद डब्ल्यूएचओ पर चीन का नियंत्रण है, जबकि अमेरिका प्रतिवर्ष 450 मिलियन डॉलर का भुगतान कर रहा है।” डब्ल्यूएचओ के साथ अपने संबंधों को खत्म करने की बात पर ट्रम्प ने कहा “WHO कोरोना को रोकने में शुरुआती स्तर पर नाकाम रहा, क्योंकि अब सुधार की जरूरत है इसलिए हम उनके साथ अपने सारे सम्बन्ध ख़त्म करते हैं।”