यूपी : दबंग दारोगा की ऐसी विदाई नहीं देखो होगी आपने !

 

यूपी : दबंग दारोगा की ऐसी विदाई नहीं देखो होगी आपने !

अम्बेडकर नगर : कोरोना लॉकडाउन में ये तस्वीरें किसी फिल्म की शूटिंग की नहीं, बल्कि यूपी के अम्बेडकर नगर जिले की हैं। यहां ये नजारा एक थानेदार की विदाई का है। थानेदार का नाम है मनोज सिंह। लॉकडाऊन में थानाध्यक्ष की विदाई समारोह में डायल 112 की गाड़ियों का काफ़िल तो शुमार है ही साथ ही बिना मास्क पुलिसकर्मी भी इसमें शामिल दिखे। सोशल मीडिया पर ये विडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद अब इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी गई है। बता दें, कि बसखारी थानाध्यक्ष रहे मनोज सिंह की तैनाती जैतपुर थाने में कर दी गई है। जिसके बाद दबंग दारोगा ने नियमों को ताक पर रखकर कुछ इस तरह अपनी विदाई करवाई। विधायक संजू देवी के आरोपों के बाद दारोगा का ट्रांसफर हुआ था।