वतन वापसी : Lockdown में समंदर के सिकंदर बनें INS Jalashwa

 

समंदर की लहरों से उम्मीद लेकर विदेश पहुंचने वाला भारतीय नौसेना का आईएनएस जलाश्व वो युद्धपोत है जो कोरोनाकाल में मुसीबत की इस घड़ी में मालदीव में फंसे भारतीयों के लिए एक बड़ा संकटमोचक साबित होगा। करीब एक हजार भारतीय जो कोरोना काल में विदेशों में फंसे हुए हैं। भारतीय नौसेना ने उन्हें, वतन वापस लाने के लिए ऑपरेशन ‘समुद्र-सेतु’ को लॉन्च किया है। आईएनएस जलाश्व और आईएनएस मगर मालदीव की राजधानी माले से लोगों को निकालेंगे। जबकि आईएनएस शार्दुल दुबई में फंसे लोगों को लेने के लिए रवाना हुआ है. इन जहाजों पर कोरोना वायरस से संबंधित मेडिकल सुविधाओं को भी ध्यान रखा गया है।