बाइक पर बैठे गाय के बछड़े का तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो

आपने मोटरसाइकिल पर पुरूषों और महिलाओं को सफर करते देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी गाय के बछड़े को मोटरसाइकिल पर सफर करते देखा है। सुनकर थोड़ा आश्चर्य लग रहा होगा और यकीन करना उतना ही मुश्किल लेकिन विश्वास कीजिए ये बात सच है और ऐसा हुआ भी है। ऐसा ही एक वाक्या देखने को मिला है पड़ोसी देश पाकिस्तान में जहां एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर गाय के बछड़े को बैठाकर बाइक चलाते देखा गया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति गाय के बछड़े को अपनी बाइक पर बैठाकर चला रहा है। दिलचस्प बात यह है कि गाय का बछड़ा एकदम शांति से मोटरबाइक की टंकी पर बैठा है। वीडियों में साफ तौर पर एक आदमी आराम से अपनी मोटरबाइक की सवारी करते देखा जा सकता है जबकि एक बड़ा विशाल गाय का बछड़ा भूरे रंग के कपड़े से ढक कर बाइक की टंकी पर बैठा है और चारों तरफ शांति से देख रहा है।

इस पूरी घटना को एक साथी बाइकर ने कैमरे में कैद कर लिया और बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिस व्यक्ति ने वीडियों बनाई है वह इसमें ये भी कहता सुनाई दे रहा है कि कमाल है, यह पाकिस्तानी जुगाड़ है। वीडियो बनाने वाला ये भी बोल रहा है कि गाय का बछड़ा कितने आराम से फिट होकर बैठा है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर कई तरह से लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही हैं।

 

 

 

बता दें कि एक तरफ जहां कुछ लोग बाइक चलाने वाले व्यक्ति की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उसकी आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ यह इस बात का प्रमाण है कि पाकिस्तान में लगभग कुछ भी संभव है।’ वहीं एक यूजर ने कहा यह गलत है। जानवर के लिए बुरा लग रहा है। भगवान इसे आशीर्वाद दें।