बनाना चाहते हैं खुद का आशियाना, इस शहर में मिल रहा है मात्र 77 रुपए में घर

हर किसी को सपना होता है खुद का आशियाना हो, हालांकि आज की महंगाई के इस जमाने में हर किसी का ये सपना पूरा नहीं हो पाता है। खुद का घर लेने के लिए वित्तीय रुप से काफी मजबूत होना जरूरी है। बिना लाख दो लाख सैलरी कमाए कोई भी शख्स के लिए घर लेना किसी सपने से कम नहीं है। यदि आपको पता चले कि कहीं पर घर की बिक्री है रही है वो भी महज 75 से 80 रुपए में। इस पर आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी, आपको ये मजाक ही लगेगा। लेकिन दरअसल ये मजाक नहीं है, जानें क्या है पूरा माजरा..

इटली के सिसिली के गई गांवों में एक यूरो (लगभग 77 रुपए) की कीमत पर घरों की बिक्री हो रही है। करीब 400 घरों की बिक्री की जा रही है। हैरानी की बात ये है कि इतनी कम और आकर्षक कीमत के बावजूद इन घरों को खरीदने के लिए लोग आकर्षित नहीं हो पा रहे हैं। यहां हैरानी करने वाली बात ये है कि इतने कम कीमत वाली घरों की बिक्री के पीछे राज क्या है-

गौरतलब है कि जिन जगहों पर इन घरों की बिक्री की जा रही है वह इलाका डरावना है। इन जगहों पर आए दिन अनहोनी की घटनाएं जैसे प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं, इसके अलावा इन इलाके में रोजगार की भी कोई सुविधा नहीं है। यहां बड़ी संख्या में घर खाली हैं और यही कारण है कि आकर्षक कीमत से लुभाकर ग्राहकों को घर खरीदने के लिए आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है।

इनमें से कई घर 19वीं सदी के हैं और वे बनावट में भी काफी पुराने हैं। इस गांव से बड़ी संख्या में लोग बाहर रहने चले गए हैं इसलिए काफी समय से ये गांव वीरान पड़ा है। इन इलाके के मेयर ग्राहकों को लुभाने के लिए हर वो संभव कोशिश कर रहे हैं। यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि जो कोई भी इस घर को खरीदता है उसे 10 लाख से अधिक इन घरों की मरम्मत करवाने के पैसे लगेंगे। लेकिन अगर इसकी मरम्मत हो जाती है तो इसकी कीमत इससे 300 फीसदी बढ़कर हो जाएगी।