मां ने रिश्ते को किया शर्मसार, डेटिंग के लिए नवजात को ही बेच दिया

मां है तो जीवन का सार है और मां नहीं तो सूना सारा संसार है। इस चंद लाइनों से भी बढ़कर होता मां-बच्चे का संबंध। मुनव्वर राना ने मां के लिए लिखा है-लबों पे उसके कभी बद्दुआ नहीं होती, बस एक माँ है जो मुझसे ख़फ़ा नहीं होती। सच है कि मां की ममता का कोई मोल नही होता है। लेकिन इस संसार में कुछ ऐसी भी मां हैं जिन्होंने इस रिश्ते को शर्मसार किया है। आप सोच रहे होगें कि हम क्या कह रहे है? लेकिन यकीन मानिए हकीकत यही है। मॉस्को में एक महिला ने अपने बच्ची को बेच दिया।

रुस की राजधानी मॉस्को में एक महिला ने डेटिंग की खातिर अपने नवजात को बेच दिया। दरअसल महिला को डेटिंग करने में दिक्कत आ रही थी इसलिए महिला ने अपने एक सप्ताह की बच्ची को बेच दिया। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस 23 वर्षीय की महिला को हिरासत में ले लिया है। महिला बच्ची को बेचने के लिए मॉस्को से उफा खरीददारों से मिलने आई थी। खरीदादारों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दिया। महिला ने बच्ची को 11,512 पाउंड में बेच दिया।

ऐसा पहली बार नहीं कि महिला ने इस तरह की हरकत को अंजाम दिया। महिला ने छ: माह पहले भी अपनी एक साल की बेटी को बेचने की कोशिश की थी। महिला ने विज्ञापन दिया था कि वह अपनी बेटी को अडॉप्ट करने वाला माता-पिता को  खोज रही है। इसके बाद मानव तस्करी के खिलाफ अभियान चल रहे एक एनजीओ ( NGO) सतर्क हो गया। एनजीओ की एक सदस्य महिला से खरीददार बताकर मुलाकात की। महिला ने कहा कि वह बच्ची को बेचना चाहती है क्योंकि बच्ची उसके डेटिंग में बाधा बन रही है। लेकिन बाद में महिला बच्ची को बेचने से मुकर गयी थी।
बता दें कि अगर महिला का जुर्म साबित हो गया तो उसे रूसी कानून के तहत 5 वर्ष की सजा हो सकती है।