बिजली की एल टी लाइन के तार की चपेट में आने से मजदूर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

 

 

सीतापुर– इमलिया सुल्तानपुर इलाके के धौरेमऊ वसीम वीडी सी के घर बोरिंग करते समय घर के ऊपर से निकली विजली की एल टी लाइन तार की चपेट में आने से मजदूर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गईं। वही पर दो मजदूर झुलस कर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बेहड़ा निवासी राजकुमार 35 पुत्र रोहतम थाना इमलिया सुल्तान पुर जो धौरेमऊ वसीम के घर समर सेबुल की बोरिंग करने गया था। वही पर करंट लगने से मजदूर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
‌ वही पर समर सेबुल की बोरिंग में मजदूरी कर रहे विश्व्नाथ पुत्र बराती लाल 22 वर्ष व दीपू रामेश्वर दयाल 24 वर्ष निवासी वेहड़ा थाना इमलिया सुल्तान पुर जल कर घायल हो गए। म्रतक की पत्नी नीरजा का रो रो कर बुरा हाल है। म्रतक अपने पीछे छोटे छोटे 2 लड़के 1 लडकी छोड़ गए। समर सेबुल का मिस्त्री मौक से चला गया। पुलिस ने पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया है।