कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते काम-धंधे बंद हो गए है, जिसके चलते दूसरे प्रदेशों में फंसे प्रवासी श्रमिकों का पलायन जारी है। बुधवार को प्रवासी श्रमिक गुजरात से यूपी लौट रहे थे, इसी बीच श्रमिकों से भरी डीसीएम ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसा कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली के लालपुर चौकी क्षेत्र में हुआ। जहां खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई अन्य मजदूर घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों व एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर देहात सड़क हादसे में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मौत पर शोक जताया। साथ ही सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि ये सभी मजदूर गुजरात के अहमदाबाद से डीसीएम में बैठकर बलरामपुर जा रहे थे। डीसीएम में चालक समेत 54 लोग सवार थे।
चिदंबरम बोले- हम रखेंगे एक-एक रुपये पर नजर
1.पीएम मोदी का ऐलान, खेती-किसानी से लेकर टैक्स सिस्टम तक में होंगे सुधार 2.पिछले 24 घंटे में कोरोना…