लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान गुरुवार को सुबह 7 बजे से ही जारी है। देश के 20 राज्यों के 91 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश समेत 20 राज्यों पर ये मतदान कराए जा रहे हैं। मतदाताओं में भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है। पुरुष हो या औरतें दिव्यांग हो या बुजुर्ग हर तरह के नागरिक ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
देशभर के पोलिंग बूथों से बेहद अच्छी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं जो ये साबित कर रही हैं कि वे खुल कर मत देने के अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के एक पोलिंग से एक बेहद प्यारी तस्वीर सामने आई है। दुनिया की सबसे छोटी महिला (लंबाई में) ज्योति आमगे ने भी लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट दिया।
नागपुर के एक पोलिंग बूथ से ये तस्वीर सामने आई है। इन तस्वीरों में ज्योति को वोट देने के बाद मीडिया के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है।
Maharashtra: World's smallest living woman, Jyoti Amge, casts her vote at a polling station in Nagpur. #IndiaElections2019 pic.twitter.com/QsLiaHMGMx
— ANI (@ANI) April 11, 2019
नागपुर की रहने वाली 25 वर्षीय ज्योति आमगे की की लंबाई 24.7 इंच है और इनकी छोटी काया ही अब इनकी पहचान है। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हो चुका है। वोट देने के बाद मीडिया से बात करते हुए ज्योति ने दूसरे लोगों से भी मतदान करने की अपील की।
बता दें कि आम चुनाव 2019 के पहले चरण में आज 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मत डाले जा रहे हैं। पहले चरण में कई राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इन 91 सीटों पर कुल 1279 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें से 559 निर्दलीय, 89 महिला उम्मीदवार हैं। 37 सीटों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों के सफर को तय करते हुए नतीजे 23 मई को आएंगे। आज 20 राज्यों में 91 सीटों के लिए मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चरण में अलग अलग दलों के नेताओं की किस्मत दांव पर है।