घर लौटने के लिए नहीं थे पैसे, शख्स ने लिफ्ट के लिए पुलिस को कर दिया कॉल, लोग ऐसे ले रहे मजे

अगर आप घर से कहीं बाहर हों और वापस लौटने के लिए आपके पास बिल्कुल पैसे नहीं हैं तो ये एक बहुत बड़ी समस्या है। कभी-कभी ऐसी स्थिति में कुछ रोचक घटना भी हो जाती है जिसका अनुभव जीवन भर के लिए याद रहता है। उत्तर प्रदेश के एक युवक के साथ एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर लोग खूब मजे ले रहे हैं। जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला-

हाल ही में यूपी पुलिस का सामना एक ऐसे युवक से हुआ जो बड़ा ही दिलचस्प था। दरअसल एक युवक ने पुलिस को इमरजेंसी के हालात बताकर कॉल किया। उसने पुलिस को बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं और वह अपने घर गिन्नौर जाना चाहता है। इसलिए वह चाहता है कि पुलिस की गाड़ी में उसे लिफ्ट दिया जाए। देखें इसका वीडियो-

रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने 100 नंबर पर कॉल किया और पुलिस को कहा कि वे उसे गिन्नौर अपने घर छोड़ दे। कुछ ही मिनट के बाद पुलिस उस युवक के पास पहुंची और उससे पूछा कि क्या उसने किसी तरह के ड्रग्स का इस्तेमाल किया है। इस पर उस युवक ने कहा कि मैं नशा नहीं करता हूं मैं चिल्लम पीता हूं। इस दौरान पुलिस ने उससकी वीडियो बना ली। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।