
ग्रेटर नॉएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नॉएडा से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया हैं जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी हुआ हैं। रातभर नवजात को बाइक पर लिए घूमने के बाद मौके पर मासूम की मौत हो गई।
दअरसल 25 मई को नॉएडा के सेक्टर-36 में रहने वाले राजकुमार ने अपनी गर्भवती पत्नी रेखा को ग्रेटर नॉएडा के कृष्णा लाइफ लाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था जिसने सोमवार रात करीब 9 बजे एक शिशु को जन्म दिया था। बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद नवजात व प्रसूता को डिस्चार्ज कर अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
जिसके बाद युवक परिजन सहित बच्चे को बाइक पर लेकर अस्पताल की तलाश में निकल गया। लेकिन इसी बीच नवजात ने दम तोड़ दिया। कई अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद सुबह 4 बजे एक डॉक्टर ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। हताश होकर युवक ने घटना का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया जिसके बाद अस्पतालों को नोटिस भेजा गया हैं। सीएमओ ने जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई करने के निर्देश दिए हैं।