आंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव: EVM खराब होने पर आगबबूला हुए जनसेना विधायक, तोड़ डाली मशीन- Video

लोकसभा चुनाव के लिए देशभर की जनता में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। पहले चरण के लिए 20 राज्यों की 91 सीटों पर ये मतदान कराया जा रहा। इनमें मुख्य रुप से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश जैसे राज्य हैं। इन 91 सीटों पर कुल 1279 प्रत्याशी मैदान में जिनकी किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद हो जाएगा।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जनसेना के विधायक मधूसूदन गुप्ता ईवीएम में खराबी से इस हद तक खफा हुए कि उन्होंने ईवीएम को फर्श पर पटक दिया। उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम में आई खामी दूर नहीं की गई तो वो सभी ईवीएम को तोड़ देंगे। दरअसल वे ईवीएम में खराबी आने की वजह से नाराज हो गए थे हालांकि पुलिस ने बाद में उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है।

11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों के सफर को तय करते हुए नतीजे 23 मई को आएंगे। आज 20 राज्यों में 91 सीटों के लिए मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चरण में अलग अलग दलों के नेताओं की किस्मत दांव पर है। पहले चरण में कई राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इन 91 सीटों पर कुल 1279 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें से 559 निर्दलीय, 89 महिला उम्मीदवार हैं। 37 सीटों को संवेदनशील घोषित किया गया है।