कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित ट्वीट किया है। इस ट्वीट के बाद दोनों दलों के बीच में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की करीबी माने जाने वाली दिव्या स्पंदना ने एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थकों को ‘बेवकूफ’ (Stupid) बताया है।
दिव्या स्पंदना ने पीएम मोदी की एक तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा ‘क्या आप जानते हैं? 3 में से 1 मोदी समर्थक अन्य दो की तरह ही बेवकूफ हैं।’ फोटो के कैप्शन में दिव्या स्पदंना ने लिखा, ‘मेरे पसंदीदा! क्या वे आराध्य नहीं हैं?’ यह पहला मामला नहीं है जब दिव्या स्पंदना ने पीएम नरेंद्र मोदी पर ट्वीट किया हो वह पहले भी इस तरह के विवादित ट्वीट कर चुकी हैं। ये बात अलग है कि वो अपने ट्वीट पर ट्रोल हो चुकी हैं।
कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाली कांग्रेस की दिव्या स्पंदना राम्या के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के एक दिन बाद दिव्या ने एक बार फिर इसी तरह का ट्वीट किया। दिव्या ने हैशटैग पीएमचोरहै (#PMChorHai)के साथ एक ट्वीट किया था।
My favourite! Aren’t they adorable? 😂 pic.twitter.com/YZ52s48Y9o
— Ramya/Divya Spandana (@divyaspandana) March 13, 2019
जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल नवंबर में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा (सरदार पटेल की) का अनावरण किया था तो इसके के बाद वह प्रतिमा के नीचे बैठे थे। दिव्या ने तब भी पीएम की तस्वीर को लेकर विवादित ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘Is that bird dropping?’ साफ तौर पर दिव्या का मतलब चिड़िया की बीट की तरफ था। प्रधानमंत्री मोदी इस मूर्ति के पैरों के पास खड़े हैं जो काफी छोटे नजर आ रहे हैं।