
नई दिल्ली। पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस के संक्रमण में है। इस वायरस से छुटकारा पाने का एक मात्र उपाय है वैक्सीन। जिसे बनाने में पूरा देश लगा हुआ है। वहीं अपनी टेक्नोलॉजी के लिए प्रसिद्ध देश इजरायल ने दावा किया है कि उसने कोरोना वायरस की वैक्सीन बना ली है। यह दावा इजरायल के रक्षामंत्री नैफताली बेन्नेट द्वारा किया गया है। इजरायल के रक्षामंत्री का कहना है कि इजरायल इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजिकल रिसर्च ने कोरोना वायरस की एंटीबॉडी विकसित करने में सफलता हासिल कर ली है।
टाइम्स ऑफ इजरायल की वेबसाइट समेत कई मीडिया संस्थानों द्वारा प्रकाशित की गई खबरों के मुताबिक, सोमवार को इजरायल के रक्षामंत्री नैफताली बेन्नेट ने दावा किया है, इजरायल के आईआईबीआर संस्थान ने कोरोना वायरस की वैक्सीन बना ली है। जानकारी के मुताबिक वैक्सीन को बनाने का काम पूरा हो चुका है। वहीं अब इसके पेटेंट और बड़े पैमाने पर उत्पादन की तैयारी शुरू होने जा रही है।
आपको बता दें कि IIBR इजरायल का बेहद गुप्त संस्थान है। यहां पर होने वाले प्रयोगों के बारे में बाहरी दुनिया को ज्यादा जानकारियां नहीं मिलती। लेकिन नेस जियोना इलाके में स्थित इस प्रयोगशाला में दौरा करने के बाद नैफताली बेन्नेट ने वैक्सीन बनने की खुशखबरी दुनिया भर के लोगों को दीं।