मुंबई में उद्धव और आदित्य मिले अभिनेता सोनू सूद से, शेयर की तस्वीरें

लखनऊ: लॉक डाउन के दौरान फसें प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने का काम करने वाले फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता सोनू सूद फसें प्रवासियों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं है। जब सभी सोनू की तारीफे कर रहे है तो वही शिवसेना के संजय राउत ने सोनू सूद के बहाने बीजेपी पर निशाना साधने से खुद को परहेज नहीं कर पाए । राउत ऐसे वक्त में भी उनके काम को राजनीतिक चश्मे से देख रहे है। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में अचानक एक महात्मा तैयार हो गया है। कुछ ही दिनों में सोनू सूद पीएम से मिलेंगे और बीजेपी के लिए यूपी-बिहार में प्रचार करेंगे।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी :

हालांकि अब रविवार रात को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनके घर पर मुलाकात की। इस दौरान उनके बेटे आदित्य और मंत्री असलम शेख भी वहां मौजूद थे। इनके बीच कोरोना राहत कार्यों को लेकर बातचीत भी हुई। इस बारे में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी है।

वही सोनू ने आदित्य ठाकरे के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा की, ‘मिलकर बहुत अच्छा लगा, मेरे प्रवासी भाइयों को उनके परिवारों से मिलाने में मदद के लिए दिए गए हर तरह के समर्थन के लिए आपका धन्यवाद।’

आदित्य ठाकरे ने कहा :

गौरतलब है की सोनू से मुलाकात में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ उनके बेटे आदित्य भी मौजूद थे। उन्होंने मुलाकात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा की, ‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सोनू सूद से मिलकर खुशी हुई और दोनों ने सबकी ओर से किए जा रहे कोविड राहत कार्यों को लेकर चर्चा की। गलतफहमियों की कोई जगह नहीं है, लेकिन जो है वो लोगों की मदद करने की प्रतिबद्धता है।’

आदित्य ठाकरे ने शेयर की तस्वीरें :

आदित्य ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुव लिखा की, ‘आज शाम सोनू सूद ने मंत्री असलम शेख और मेरे साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी से मुलाकात की। कई लोगों के माध्यम से कई लोगों की सहायता करने के लिए अच्छा है कि सभी साथ मिलकर काम करें। लोगों के साथ मिलकर काम करने के लिए एक अच्छे इंसान से मुलाकात करके अच्छा लगा।’

राजनीति में जाने की अटकले :

आपको बता दे की, पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं की सोनू सूद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि सोनू ने इस अटकलों पर विराम लगते हुए इससे साफ़ इंकार किया है।एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि, उनकी राजनीति में कोई भी रूचि नहीं है, हालांकि उन्हें कई राजनीतिक पार्टियों से ऐसे ऑफर आए थे। उन्होंने कहा कि वह एक्टिंग में ही काफी अच्छा काम कर रहे है और वह राजनीति में शामिल नहीं होंगे।