बड़े मंगल पर आप भी कीजिए हनुमान जी के Online दर्शन

 

 

ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल 12 मई को है। बजरंग बली की आराधना के इस दिन राजधानी के सभी मंदिर लॉकडाउन में बंद रहेंगे। पुजारियों ने श्रद्धालुओं से घरों में रहकर हनुमान चालीसा पाठ करने और कोरोना के संक्रमण से देश व समाज को बचाने की कामना करने की अपील की है। वहीँ बड़े मंगल पर लखनऊ के प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर में रात 12 बजे पुजारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बजरंगबली की पूजा अर्चना की। लॉकडाउन में सभी धार्मिक स्थल बंद हैं ऐसे में आप भी इस विडियो के जरिए पवनसुत हनुमान जी के दर्शन कर सकते हैं।