भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व ओपनर बल्लेबाज रवि शास्त्री आज 58 साल के हो गए हैं करियर में दसवें नंबर से बल्लेबाजी शुरू करने वाले धाकड़ खिलाड़ी देखते ही देखते भारतीय टीम के ओपनर व स्टार बल्लेबाज़ बन गए. इस समय रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं. रवि शास्त्री का जन्म 27 मई 1962 को मुंबई में हुआ था वो अपने मस्तमौला व्यवहार और धाकड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे। इसके अलावा वो स्पिन गेंदबाजी भी साथ में करते थे. उन्होंने बतौर क्रिकेटर भारत को कई सारी सीरीजें भी जितवा चुके है। रवि शास्त्री कोच बनने से पहले कॉमेंटेटर व टीम मैनेजर भी बन चुके हैं.