WTCFinal2025 WTCFinal2025

WTC 2025: साउथ अफ्रीका ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता दूसरा ICC खिताब

लॉर्ड्स (लंदन), जून 2025 – टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में साउथ अफ्रीका ने एक नया अध्याय लिखा है। इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में हराकर अपनी 27 साल बाद दूसरा  ICC ट्रॉफी जीत ली है। यह जीत न सिर्फ टीम के लिए बल्कि पूरे अफ्रीकी क्रिकेट इतिहास के लिए गौरवपूर्ण पल है।

SouthAfricaChampionsपहले दिन: टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने गेंदबाज़ी चुनी

कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतते ही गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और यह फैसला जल्द ही सही साबित हुआ। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में सिर्फ 212 रन पर सिमट गई। ब्यू वेबस्टर (72 रन) और स्टीव स्मिथ (66 रन) ही कुछ देर तक टिक सके। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए और मार्को जैनसन ने भी 3 विकेट झटके।

जवाब में साउथ अफ्रीका की पहली पारी लड़खड़ाई

हालांकि बल्लेबाज़ी में साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम 57.1 ओवर में सिर्फ 138 रन पर सिमट गई। डेविड बेडिंगहैम (45 रन) और कप्तान बावुमा (36 रन) ने थोड़ी लड़ाई दिखाई, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने मौका नहीं दिया। कप्तान पैट कमिंस ने 6 विकेट लेकर कमाल कर दिया, जबकि मिचेल स्टार्क को 2 विकेट मिले।

 दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की वापसी, लेकिन बड़ी बढ़त नहीं बना पाए

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने थोड़ा बेहतर खेल दिखाया लेकिन एक बार फिर साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ों ने उन्हें पूरी तरह हावी नहीं होने दिया। पूरी टीम 65 ओवर में 207 रन बनाकर आउट हो गई। इस बार स्टार्क (58 रन) और एलेक्स कैरी (43 रन) ने अहम योगदान दिया। रबाडा ने फिर से 4 विकेट लिए और लुंगी एनगिडी को 3 सफलताएं मिलीं।

ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया, जो चौथी पारी में एक चुनौतीपूर्ण स्कोर माना जा रहा था।

WTCFinal2025ऐतिहासिक रनचेज़: बावुमा और मार्कराम की शानदार साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहला विकेट जल्दी गंवा दिया। लेकिन इसके बाद कप्तान बावुमा और एडन मार्कराम ने कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए 147 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी ने मैच की दिशा ही बदल दी।

बावुमा ने संयमित 66 रन बनाए, जबकि मार्कराम ने शानदार शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। मार्कराम ICC फाइनल में शतक लगाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ बने, साथ ही वो 21वीं सदी के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने ICC फाइनल में सदी लगाई।

Bavuma
Bavuma

ऐतिहासिक जीत और नई शुरुआत

282 रनों का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने अंततः यह लक्ष्य 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और क्रिकेट इतिहास में 27 साल बाद दूसरा  ICC ट्रॉफी जीत ली है लॉर्ड्स की ऐतिहासिक धरती पर यह जीत साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि दशकों की मेहनत और संघर्ष की परिणति थी।

 

साउथ अफ्रीका की यह जीत क्रिकेट के फॉर्मेट में विविधता और गहराई का प्रमाण है। लॉर्ड्स की यह ऐतिहासिक जीत उनके क्रिकेट इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बन गई है। अब पूरी दुनिया ने देख लिया है – साउथ अफ्रीका सिर्फ प्रतिभा नहीं, बल्कि अब ट्रॉफी जीतने वाली टीम भी बन चुकी है।