अब कभी Social Media पर नहीं आएंगे Waqar Younis

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वक़ार यूनुस ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं और लोगों के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं औ ये चर्चा वकार यूनुस के ट्विटर अकाउंट के लाइक सेक्शन में शुक्रवार सुबह तक दिख रहे एक पॉर्न वीडियो को लेकर शुरू हुई है गुरुवार रात से ही लोग वक़ार के ट्विटर हैंडल से उस पॉर्न वीडियो को लाइक किए जाने के स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे थे. अब शुक्रवार सुबह वक़ार ने ट्विटर पर वीडियो संदेश जारी कर अपनी सफ़ाई पेश की है