शातिर पति का चार पत्नियों के साथ था चक्कर…सिर पर थे नकली बाल, ऐसे खुला राज

उत्तर प्रदेश के मेरठ जमपद में एक शातिर व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है। अब्दुल नाम का यह व्यक्ति नौकरी लगवाने का लालच देकर लड़कियों को बहला फुसलाकर ले जाता था। फिर उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा लेता था। उसने अपना नाम अमन रखा हुआ था और वह नकली बाल लगाकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। बताया गया कि अब्दुल की चार पत्नियां और चार बच्चे हैं। आगे जानिए क्या है पूरा माजरा-
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नंगला गांव के सामने स्थित कॉलोनी निवासी एक किशोरी को दूसरे समुदाय का अधेड़ अब्दुल नौकरी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले गया था। वहीं सोमवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस ने गंगानगर स्थित आई ब्लाक से मंगलवार शाम को किशोरी को बरामद कर लिया था। साथ ही आरोपी अब्दुल को भी गिरफ्तार कर लिया था। शादीशुदा अब्दुल ने अपना नाम अमन चौधरी बता रखा था।

बताया गया कि अब्दुल कंकरखेड़ा क्षेत्र के सरधना रोड स्थित अशोक नगर नंगला ताशी गांव का रहने वाला है। अधेड़ अब्दुल की चार पत्नियां हैं। जिनमें एक बीवी किठौर, दूसरी पंजाब की रहने वाली गुलिस्ता है, जो यहां नंगला ताशी में रहती हैं। इसके अलावा तीसरी बीवी नंगला ताशी के सामने अशोक नगर में रहती हैं। वहीं चौथी बीवी सिमरन हैं।

पुलिस ने के अनुसार आरोपी अब्दुल के चार बच्चे हैं। सूत्रों से पता चला है कि किठौर वाली बीवी से दो बच्चे हैं, जिसमें बड़े बेटे की उम्र 16 साल है और छोटे बेटे की उम्र 14 साल है। किठौर वाली बीबी से तलाक का केस चल रहा है। इसके अलावा गुलिस्ता से भी दो बच्चे हैं। उससे भी कोर्ट मे विवाद चल रहा है।

इंस्पेक्टर बिजेंद्र पाल सिंह राणा का कहना है कि आरोपी अब्दुल को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।