अखिलेश को रोका, सपा के विधायकों का विधानसभा परिसर में हंगामा

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को आज एयरपोर्ट पर एडीएम ईस्ट वैभव मिश्रा ने रोक लिया. यह वाकया तब हुआ जब अखिलेश यादव एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण समारोह में प्रयागराज जाने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे. इस वाकये से सपा समर्थकों में काफी आक्रोश है और वे एयरपोर्ट परिसर के बाहर ही विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और धरने पर बैठ गए हैं.

अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर रोके जाने का मामला सपा सदस्यों ने सदन में भी उठाया है और विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही को छोड़कर सभी सपा सदस्यों ने दोनों सदनो से वाकआउट कर लिया है और एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं. इस मुद्दे को लेकर राज्यसभा में भी भारी हंगामा हुआ और सपा ने योगी आदित्यनाथ को दुनिया का नया हिटलर बताया।

इस मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव ने ट्वीट किया की “एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतना डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई अड्डे पर रोका जा रहा है. वहीं सपा नेता रामगोपाल ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली में कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लागू है.