Amethi : तो इस वजह से Samajwadi Party के नेता के बेटे की कर दी हत्या

https://www.youtube.com/watch?v=uxy4GEE49_g&t=40s

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी में समाजवादी पार्टी के नेता के बेटे की हत्या करने वाले 5 हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अभिरक्षा में आए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक मोहम्मद दाऊद आरोपियों में से एक आरोपी की बहन के साथ अभद्रता कर रहा था जिसे ठिकाने लगाने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने आलाक़त्ल भी बरामद किया है। एसपी अमेठी डा. ख्याति गर्ग ने बताया कि जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत इन्हौना मिल्कियाना निवासी सपा नेता लाल मियां के बेटे मोहम्मद दाऊद का शव मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में 30 मई को बरामद हुआ था। शव की पहचान सपा नेता के बेटे के रूप में हुई थी जो 27 मई को घर से निकला था और लापता हो गया था। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी।