
अयोध्या। जिले में शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर अरविंद खरे के बड़े भाई अतुल खरे की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई। सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए अतुल खरे का शव मंगलवार सुबह हसनू कटरा चौकी क्षेत्र के मिर्जा अली बाजार क्षेत्र की एक सुनसान गली से मिला। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल प्रथम दृष्टया हत्या कर शव जलाने का मामला प्रतीत होता है।
शव मिलने की सूचना पर मौके पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया व मौके की जांच पड़ताल शुरू की। अतुल खरे कोतवाली नगर के दिल्ली दरवाजा स्थित आवास में अकेले रहते थे, जबकि उनका परिवार लखनऊ में रहता है। अतुल सोमवार शाम वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गए थे, काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर उनके छोटे भाई डॉ. अरविंद खरे ने थाना कैंट में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस के मताबिक, मामला हत्या कर शव फेंकने का लग रहा है, शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
थाना कैंट के हसनू कटरा क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिलने की घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक @IpsAshish की बाईट। @dgpup @Uppolice @adgzonelucknow @igrangeayodhya pic.twitter.com/tslpj5c24k
— AYODHYA POLICE (@ayodhya_police) June 2, 2020