बाराबंकी : तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक रोड पर पलटा

बाराबंकी के थाना सुबेहा क्षेत्र में हैदरगढ़ शुकुल बाजार रोड पर सुबेहा पावर स्टेशन के पास तेज रफ्तार बलिया एक्सप्रेसवे पर कार्यरत ट्रक लीलैंड गाड़ी नंबर NL 01AC 9963 अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया जिससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

वही इस हादसे में ड्राइवर और चालक मौके से फरार हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस व थाना सुबेहा के सीनियर सब इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिंह ने कहा कि मैं पुलिस बल के साथ पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कड़ी मशक्कत के बाद रात्रि में रोड से हटवा कर आवागमन चालू करवाया है।