covid-19 कोरोना वायरस महामारी के आतंक के बीच बाराबंकी में लगातार तेज आंधी और बारिश का कहर लगातार जारी है। बाराबंकी में जहां आंधी और तूफान से कई लोगों की जानें जा चुकी हैं तो वहीं किसानों की आम की फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। किसानों के साथ-साथ जानवरों के चारे-भूसे को भी तूफान और बारिश ने अपना शिकार बना डाला है। लगातार एक तेज आंधी और भयंकर तूफान के आने से जहां बेजुबान जानवरों के चारे भूसे का खासा नुकसान हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ किसानों के घरों को भी नुकसान हुआ हैं। आपको बता दें कि बाराबंकी तहसील रामसनेहीघाट हैदरगढ़ आदि सभी तहसील क्षेत्रों में इस भयंकर तूफान व व बारिश ने जमकर तांडव मचाया है।
Barabanki में आंधी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
कोरोना वायरस महामारी के आतंक के बीच बाराबंकी में लगातार तेज आंधी और बारिश का कहर लगातार जारी…