सन्तकबीरनगर से बीजेपी के सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह बघेल को भरी सभा मे जूतों से पीटा।
ख़बरों के मुताबिक शिलापट पर नाम न होने पर सांसद शरद त्रिपाठी अपना आप खो बैठे और उन्होंने भरी महफ़िल में ही पार्टी के विधायक को जूता निकालकर मारा।
इस घटना के बाद सांसद शरद त्रिपाठी कलेक्टर के कमरे में छुपे रहे, वही दूसरे तरफ विधायक राकेश सिंह बघेल के समर्थकों का कहना है की वह इसका बदला लेकर रहेंगे।
इस घटना का वीडियो बहार आते ही खूब सुर्खियां बटोर रहा है व विपक्ष इसका खूब लाभ उठा रही है।
इस वीडियो के वायरल होते ही विपक्षी दल सपा के विधायक सुनील सिंह यादव ने भाजपा पे निशाना लेते हुए ट्विटर पे लिखा
सन्तकबीरनगर से सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह बघेल को भरी सभा मे जूतों से पीट कर भाजपा पार्टी की संस्कृति, संस्कारों और नैतिक मूल्यों का परिचय दिया है! जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेके मुखिया तक आपराधिक मुकदमों में दोषी हो तो कुछ भी मुमकिन है!
सन्तकबीरनगर से सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह बघेल को भरी सभा मे जूतों से पीट कर #भाजपा पार्टी की संस्कृति, संस्कारों और नैतिक मूल्यों का परिचय दिया है! जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेके मुखिया तकआपराधिक मुकदमों में दोषी हो तो कुछ भी मुमकिन है! pic.twitter.com/xqCovOstNq
— Sunil Singh Yadav (@sunilyadv_unnao) March 6, 2019

इस पूरी घटना के बाद लोग इसे जम के ट्रोल कर रहे हैं कहीं “#HowsTheJosh – चल गया जूता , उड़ गया होश….” तो कहीं “मेरा बूट सबसे मजबूत!” जैसे जुमलों की सोशल मीडिया साइट्स पे भरमार है! सनद रहे की अभी एक दिन पहले 5 मार्च के दिन, उन्नाव में भी भाजपा समर्थकों ने जिले के भाजपा सांसद साक्षी महाराज के सामने ज़िला योजना समिति की बैठक में ज़िला विकास अधिकारी के साथ मार पीट की और पूरे मामले में पुलिस मूक दर्शक बनी रही! और यही हाल आज योगी सरकार के मौजूदा कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन के समक्ष उनकी उपस्तिथि में घटित हुयी! उत्तर प्रदेश की राजनीति में यह मुद्दा गरम है और विपक्ष इसे निशाने पे लेने से नहीं चूक रहा!