नशे में धुत लोगों के बीच हुआ खूनी संघर्ष

लखनऊ में लॉक डाउन के दौरान बाजार खाला के गुलजार नगर चौकी से चंद कदम की दूरी पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ शराब के नशे में मामूली कहासुनी को लेकर चाकू और हसिए से महिलाओं पर हमला हुआ, जिससे कई महिलाओं को चोट आई। विवाद सूचना मिलने के बाद मौके पर एसीपी बाजार खाला अनिल कुमार यादव व थाना प्रभारी विजयेंद्र सिंह पहुंचें।

वहीं पीड़ित महिला का कहना है कि वो मेरे भाई को मार रहे थे हम बचाने गए तो उन्होंने हसिया मेरे हाथं पर मार दी मेरा हाथं कट गया।