बाराबंकी में बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को गंदगी में रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है जिसके चलते मजदूरों को संक्रमित होने का खतरा सता रहा है वहीँ बाराबंकी की नगर पंचायत हैदरगढ़ के ठाकुरद्वारा वार्ड में कोरोना पॉजिटिव केस मिला था जिसके चलते पूरे कस्बे को हॉटस्पॉट कर दिया गया, नगर पंचायत हैदरगढ़ में बनाए गए केंद्रीय क्वॉरेंटीन सेंटर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में नगर पंचायत में बाहर से आए हुए मजदूरों को सेंटर इंचार्ज ने भगाया दिया है।